No Slide Found In Slider.
Breaking News

बढ़ते जलस्तर के बीच डीएम ने गौशाला का किया निरीक्षण, गोवंश को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश।

No Slide Found In Slider.
  • मीरगंज के पहुंचा बुजुर्ग स्थित अस्थायी गौशाला पहुंचे जिलाधिकारी अविनाश सिंह, चारा-पानी, साफ-सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बरेली, 10 सितंबर। बढ़ते जलस्तर और बारिश के बीच गोवंश की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने गुरुवार को तहसील मीरगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत पहुंचा बुजुर्ग स्थित अस्थायी गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में संरक्षित गोवंश की स्थिति और उनके रखरखाव से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने गौशाला में मौजूद गोवंश की संख्या, हरे चारे और भूसे की उपलब्धता, पेयजल, साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी गोवंश को पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक चारा और स्वच्छ पेयजल नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाए।

प्रत्येक गोवंश की नियमित निगरानी के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गौशाला में संरक्षित प्रत्येक गोवंश की नियमित निगरानी की जाए। किसी गोवंश के बीमार होने या किसी अन्य समस्या की स्थिति में तत्काल उपचार और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गौशालाओं में गोवंश के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए।

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट होंगे गोवंश

क्षेत्र में बढ़ रहे जलस्तर को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने गौशाला में रह रहे गोवंश को आवश्यकता के अनुसार सुरक्षित तरीके से अन्य गौशालाओं में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि शिफ्टिंग के दौरान गोवंश की सुरक्षा और चारा-पानी की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जलस्तर की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, उप जिलाधिकारी मीरगंज निधि शुक्ला, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता बाढ़ निगम, सीओ मीरगंज समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button