No Slide Found In Slider.
Breaking News

विधायक पल्लवी पटेल का बरेली पहुंचने पर अपना दल (कमेरावादी) की महानगर इकाई ने किया स्वागत।

No Slide Found In Slider.

विधायक पल्लवी पटेल का बरेली पहुंचने पर अपना दल (कमेरावादी) की महानगर इकाई ने किया स्वागत

महानगर पदाधिकारियों ने स्व. डॉ. सोनेलाल पटेल के मिशन को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

 बरेली। अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल के 31 अक्टूबर को बरेली आगमन पर पार्टी की महानगर इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और स्वर्गीय डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों एवं मिशन को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान महानगर महासचिव हर्षित पटेल ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी को स्व. डॉ. सोनेलाल पटेल के मिशन को आगे बढ़ाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष नितिन गौड़, महानगर महासचिव हर्षित पटेल, महानगर उपाध्यक्ष सचिन मिश्रा, सचिव प्रशांत कुमार, कोषाध्यक्ष अखिलेंद्र चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अमन कुमार को कैंट विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने का भी उल्लेख किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और आगामी दिनों में सक्रियता के साथ जनहित के मुद्दों को उठाने की बात कही।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button