Breaking News
-
उत्तरप्रदेश
250 मकानों पर लाल निशान, उबाल पर खलीलपुर
No Slide Found In Slider. बरेली। नगर निगम की एक कार्रवाई ने सीबीगंज क्षेत्र के खलीलपुर वार्ड–22 को उबाल पर ला दिया है। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर निगम ने 250 से अधिक मकानों और…
Read More » -
-
-
-
Live
देश
-
उत्तरप्रदेश
ठंड में पाचन और इम्युनिटी का खजाना: राशन कार्ड पर मुफ्त बाजरा
No Slide Found In Slider. बरेली। कड़ाके की ठंड में शरीर को गर्म रखने, पाचन तंत्र को मजबूत करने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने राशन कार्डधारकों को एक बड़ा तोहफा दिया…
Read More » -
-
-
-
राज्य
-
बरेली के मुड़िया अहमदनगर मे सामूहिक विवाह के लिए सजा सहारा ग्राउंड
No Slide Found In Slider. बरेली के मुड़िया अहमदनगर मे सामूहिक विवाह के लिए सजा सहारा ग्राउंड बरेली में दलेलनगर के समाजसेवी रमेश गंगवार की ओर से कराए जा रहे गरीब कन्याओं के सामूहिक…
Read More »
राजनीती
-
उत्तरप्रदेश
‘18% वालों से ज्यादा हो 80 प्रतिशत वालों की आवाज’, बरेली में मंत्री गंगवार के बयान से सियासत गर्म
No Slide Found In Slider. बरेली। क्रिकेट के मैदान में गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने 80-18 प्रतिशत वाला बयान देकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी। जय श्रीराम का उद्घोष करते समय उन्होंने मैदान में…
Read More » -
-
-
खेल
-
नवाबगंज टी- 20 प्रीमियर क्रिकेट लीग का हुआ जोरदार आगाज*
No Slide Found In Slider. नवाबगंज न्यूज़ नवाबगंज जेपीएन इंटर कॉलेज ग्राउंड…
-
रूट का कमाल: न्यूजीलैंड में दोहरा शतक जड़कर ये रिकॉर्ड किया अपने नाम
No Slide Found In Slider. कप्तान जो रूट के तीसरे दोहरे शतक…
-
टूटने वाला था रिकॉर्ड, वॉर्नर के पास जाने को तैयार हो रहे थे लारा, लेकिन…
No Slide Found In Slider. ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर टेस्ट…
-
IIT स्टूडेंट पर पैसों की बारिश, ये कंपनियां दे रहीं करोड़ों का पैकेज
No Slide Found In Slider. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में प्लेसमेंट…
Uttar Pradesh
Uttrakhand
-
बरेली
UP Panchayat Election: वोटर बनने की लहर! 95 हजार नए लोगों ने किया आवेदन, देखें अपनी तहसील
No Slide Found In Slider. बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावलियों में दावा और आपत्तियों के आंकड़े सामने आ गए हैं। जिले में करीब 96 हजार लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के…
Read More » -
-
-
-
Block Title
-
उत्तरप्रदेश
250 मकानों पर लाल निशान, उबाल पर खलीलपुर
No Slide Found In Slider. बरेली। नगर निगम की एक कार्रवाई ने सीबीगंज क्षेत्र के खलीलपुर वार्ड–22 को उबाल पर ला दिया है। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर निगम ने 250 से अधिक मकानों और…
Read More » -
-
-
-
-
250 मकानों पर लाल निशान, उबाल पर खलीलपुर
बरेली। नगर निगम की एक कार्रवाई ने सीबीगंज क्षेत्र के खलीलपुर वार्ड–22 को उबाल पर ला दिया है। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर निगम ने 250 से अधिक मकानों और दुकानों पर लाल क्रॉस के निशान लगा दिए हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में दहशत और गुस्सा दोनों फैल गया है। लोगों का आरोप है कि बिना किसी नोटिस और पूर्व सूचना के उनके आशियानों को निशाने पर लिया गया है।
“पीढ़ियों से यहां रह रहे, आज पहली बार बताया गया अतिक्रमण”
खलीलपुर रोड के निवासियों का कहना है कि यह कोई नई बसी कॉलोनी नहीं, बल्कि आजादी से पहले से आबाद इलाका है। बुजुर्गों ने दावा किया कि उनकी तीन-चार पीढ़ियां यहीं पली-बढ़ी हैं और उनके पास मकानों से जुड़े पुख्ता कानूनी दस्तावेज मौजूद हैं।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस जमीन को निगम अब अचानक अपनी बता रहा है, वहां वे 70–80 वर्षों से काबिज हैं और नियमित रूप से हाउस टैक्स भी जमा कर रहे हैं।
सड़क चौड़ीकरण बना विवाद की जड़
बताया गया कि रामपुर रोड पर सीबीगंज थाने के सामने स्थित हनुमान मंदिर से मोहल्ले के भीतर जाने वाली सड़क की वर्तमान चौड़ाई 12 मीटर है। यातायात दबाव और रोजाना लगने वाले जाम को देखते हुए निगम इसे 16 मीटर चौड़ा करने की योजना बना रहा है। इसी के तहत नगर निगम ने हाल ही में नाप-जोख कर करीब 250 से अधिक मकानों व दुकानों पर लाल निशान लगा दिए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप, बस्ती एकजुट
स्थानीय लोगों का कहना है कि न तो कोई लिखित नोटिस दिया गया, न ही किसी तरह की सुनवाई हुई। बस अचानक नाप-जोख कर मकानों पर निशान लगा दिए गए। इससे पूरी बस्ती में आक्रोश फैल गया है और लोग एकजुट होकर निगम की कार्रवाई के खिलाफ खड़े हो गए हैं।
“जीवन भर की कमाई घर में लगाई, उजड़ने नहीं देंगे”
लोगों का दर्द छलक पड़ा। उनका कहना है कि उन्होंने जीवन भर की जमा-पूंजी इन मकानों में लगा दी है। यदि जबरन बुलडोजर चलाया गया तो वे सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे।
स्थानीय निवासियों ने दो टूक कहा“हम अपना घर टूटते नहीं देख सकते। जरूरत पड़ी तो जान दे देंगे, लेकिन बुलडोजर नहीं चलने देंगे।”
-
सेल्समैन की पत्नी की रहस्यमयी मौत, मायके ने लगाया हत्या का आरोप
बरेली। थाना किला क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जहर खाने से 35 वर्षीय शहनाज़ की मौत के बाद मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब शहनाज़ की मौत आत्महत्या है या हत्या इसका सच पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेगा।
मृतका शहनाज़, थाना किला के सुरखाबानखाना निवासी इंतज़ार हुसैन की बेटी थी। उसकी शादी किला क्षेत्र के खन्नू मोहल्ला निवासी माजिद से हुई थी, जो सेल्समैन का काम करता है। परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे, जिसको लेकर शहनाज़ मानसिक रूप से परेशान रहती थी। मायके वालों का कहना है कि यही घरेलू कलह उसकी मौत की बड़ी वजह हो सकती है।
मृतका के भाई मोहसिन ने बताया कि सुबह अचानक सूचना मिली कि शहनाज़ की तबीयत गंभीर है। परिजन जब उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि शरीर से झाग निकल रहा था, जिससे जहर दिए जाने की आशंका और गहरी हो गई।
पति माजिद का दावा है कि शहनाज़ ने खुद ही कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जबकि मायके पक्ष इस दलील को सिरे से खारिज कर रहा है। उनका कहना है कि शहनाज़ की तबीयत बिल्कुल ठीक थी और उसे साजिश के तहत जहर देकर मारा गया। घटना के बाद दोनों परिवारों में तनाव का माहौल बना हुआ है।
सबसे दर्दनाक दृश्य तब सामने आया, जब मृतका की 6 साल की मासूम बेटी बार-बार यही कहती रही“रात से मम्मी नहीं उठीं…”
बच्ची की मासूम बातें सुनकर मौजूद लोग खुद को रोक नहीं पाए और माहौल गमगीन हो गया।
किला थाना पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी पक्ष से लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि घरेलू विवाद, परिस्थितिजन्य साक्ष्य और मेडिकल रिपोर्ट हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
-
उत्तरायणी मेले का रंगीन आगाज़, बरेली में बिखरी देवभूमि की सांस्कृतिक छटा
बरेली। बरेली क्लब मैदान पर मंगलवार से तीन दिवसीय उत्तरायणी मेला पूरे उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ शुरू हो गया। इस आयोजन के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध परंपराएं, लोकसंस्कृति और लोककलाएं शहरवासियों के सामने जीवंत रूप में प्रस्तुत की जा रही हैं। पहले ही दिन मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू हुए।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मेले का शुभारंभ करना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया। इसके बाद जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्र नंद गिरी ने विधिवत रूप से मेले का उद्घाटन किया।
शहर में निकली रंगयात्रा, सड़कों पर उतरी संस्कृति
मेले के उद्घाटन से पूर्व शहर में भव्य रंगयात्रा निकाली गई। पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों, आकर्षक झांकियों और लोकनृत्यों से सजी यह यात्रा शहर की सड़कों पर उत्तराखंड की संस्कृति के रंग बिखेरती नजर आई। ढोल-दमाऊ और अन्य पर्वतीय वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच कलाकारों की प्रस्तुतियों ने शहरवासियों का मन मोह लिया।
लोकनृत्य और वाद्य यंत्र बने आकर्षण
रंगयात्रा में बैंड के साथ गूंजती पर्वतीय वाद्य यंत्रों की धुन और नृत्य करती महिला कलाकारों की टोली ने समां बांध दिया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया। खास तौर पर उत्तराखंड का प्रसिद्ध छोलिया नृत्य दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा।
तीन दिन तक चलेगा सांस्कृतिक उत्सव
उत्तरायणी मेला तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, गीत-संगीत और पारंपरिक प्रस्तुतियां होंगी। आयोजकों के अनुसार मेले का उद्देश्य देवभूमि की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना है।
Block Title
-
उत्तरप्रदेश
250 मकानों पर लाल निशान, उबाल पर खलीलपुर
No Slide Found In Slider. बरेली। नगर निगम की एक कार्रवाई ने सीबीगंज क्षेत्र के खलीलपुर वार्ड–22 को उबाल पर ला दिया है। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर निगम ने 250 से अधिक मकानों और…
Read More » -
-
-
-



