No Slide Found In Slider.
Breaking News

तहसील सदर में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर, 65 यूनिट रक्तदान

No Slide Found In Slider.

बरेली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तहसील सदर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जॉइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार सदर के नेतृत्व में किया गया। इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देना रहा।

शिविर में अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल 65 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए उनके सम्मान में विशेष भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें रक्तदाताओं सहित मौजूद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

100 से अधिक बार रक्तदान कर चुकीं डॉ. मधु की सराहना

शिविर के दौरान डॉ. मधु द्वारा 100 से अधिक बार रक्तदान किए जाने का उल्लेख करते हुए उनके समर्पण और सेवाभाव की सराहना की गई। नियमित रूप से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करने के उनके प्रयास को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया गया। आयोजकों ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान मानव जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button