No Slide Found In Slider.
Breaking News

राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार का बिथरी ब्लॉक कार्यालय में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

No Slide Found In Slider.

राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार का बिथरी ब्लॉक कार्यालय में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

बरेली। राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार बिथरी चैनपुर ब्लॉक कार्यालय पहुंचीं सांसद श्रीमती श्रुति गंगवार का पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और सम्मानित नागरिकों से आत्मीय संवाद किया तथा संगठन की मजबूती और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर चर्चा की।

कार्यक्रम में सांसद श्रुति गंगवार ने एसआईआर अभियान के सफल क्रियान्वयन में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग, समर्पण और अथक परिश्रम बेहद जरूरी है। कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं। उनका सम्मान, विश्वास और समर्पण संगठन को मजबूती प्रदान करता है।

इस अवसर पर बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, बिथरी विधानसभा प्रभारी नेकपाल कश्यप , ब्लॉक प्रमुख , एडीओ पचायत सहित मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, क्षेत्र के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सांसद श्रुति गंगवार का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के उत्साह और सहभागिता के बीच संगठन की मजबूती का संकल्प भी दोहराया गया।

रिपोर्ट देवेंद्र पटेल बरेली

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button