बरेली में पिपिंग सेरेमनी: पंकज श्रीवास्तव बने अपर पुलिस अधीक्षक, कंधों पर बढ़ी जिम्मेदारी

बरेली, 10 अप्रैल। बरेली जोन कार्यालय में आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण पदोन्नति समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय पंकज कुमार श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पद पर पदोन्नत किया गया।
समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन रमित शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने पंकज श्रीवास्तव को रैंक प्रतीक चिन्ह (स्टार) लगाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।
उत्साहपूर्ण रहा समारोह का माहौल
पिपिंग सेरेमनी के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। सहकर्मियों ने पंकज श्रीवास्तव को पदोन्नति पर बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना की।
वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात मो. अकमल खान, पुलिस उपाधीक्षक/स्टाफ ऑफिसर धर्मेन्द्र कुमार राय, पुलिस उपाधीक्षक गोपनीय मो. शोएब, पुलिस उपाधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम आशुतोष शिवम तथा पुलिस उपाधीक्षक एलआईयू विजय कुमार राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
पदोन्नति से बढ़ता है मनोबल
अधिकारियों ने इस मौके पर कहा कि इस प्रकार की पदोन्नति से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है और कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति अधिक सजग और समर्पित बनाता है। इससे कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने में मदद मिलती है।






