No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

भूपेंद्र चौधरी का तीखा हमला: अखिलेश यादव को बताया हिंदू विरोधी, बोले – कांवड़ यात्रा पर टिप्पणी सपा की मानसिकता का नतीजा

No Slide Found In Slider.

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को बरेली में बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव को सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा और हिंदू आस्था पर सवाल उठाना सपा की हिंदू विरोधी सोच का परिचायक है।

वह यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के चेंज ओवर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर जवाब दिए और विपक्ष पर करारा हमला बोला।

“कांवड़ यात्रा बहुसंख्यक वर्ग की श्रद्धा से जुड़ी, साजिश की आशंका से इनकार नहीं”

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश भर में कांवड़ यात्रा के दौरान जो घटनाएं सामने आ रही हैं, वे सुनियोजित साजिश हो सकती हैं। उन्होंने कहा “इसके पीछे समाजवादी पार्टी की मानसिकता हो सकती है। हालांकि अभी जांच जारी है, इसलिए जल्दबाज़ी में कुछ कहना ठीक नहीं।”

“कानून का राज है, अराजकता की इजाजत नहीं

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है। कोई भी व्यक्ति या संगठन धार्मिक भावना से खिलवाड़ करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। “कांवड़ यात्रा, ऋषि-मुनियों या धार्मिक परंपराओं पर की गई टिप्पणी सपा की विचारधारा को उजागर करती है,” उन्होंने कहा। “इंडिया गठबंधन अवसरवादी और हिंदू विरोधी मानसिकता से ग्रसित”

चौधरी ने विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन केवल स्वार्थ और अवसरवाद पर आधारित है और इसकी मानसिकता हिंदू आस्था के खिलाफ है। “अब किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना सहन नहीं किया जाएगा।”

शिक्षक की कविता पर भी जताई नाराजगी

जब पत्रकारों ने उनसे शिक्षक रजनीश गंगवार की कविता “कांवड़ लेकर मत जाना तुम, ज्ञान का दीप जलाना” का जिक्र किया, तो चौधरी ने इस पर भी नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा “हम किसी भी धर्म की भावना को आहत करने की इजाजत नहीं दे सकते। कुछ लोग जानबूझकर समाज में तनाव फैलाने की कोशिश करते हैं, जो अब बर्दाश्त नहीं होगा।”

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button