No Slide Found In Slider.
देश

उधमपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, कश्मीर टाइगर्स का टॉप कमांडर ढेर

No Slide Found In Slider.

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। भारतीय सेना ने एक संयुक्त अभियान के तहत आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स (KT) के टॉप-मोस्ट वांटेड और तीसरे सीनियर कमांडर को मार गिराया है। मुठभेड़ में उसके एक अन्य साथी मुआविया को भी ढेर कर दिया गया है।

सेना के सूत्रों के अनुसार, मारा गया आतंकी कमांडर जुबैर उर्फ निक्कू था, जो पांच आतंकियों के एक सक्रिय मॉड्यूल का लीडर था। इस मॉड्यूल का एक अन्य आतंकी उस्मान पहले ही सुरक्षाबलों की कार्रवाई में मारा जा चुका है, जबकि अभी भी इस नेटवर्क से जुड़े दो आतंकी सक्रिय बताए जा रहे हैं।

पहाड़ी और जंगल क्षेत्रों में चला सर्च ऑपरेशन

इससे पहले मंगलवार को भी उधमपुर के पहाड़ी और घने जंगलों वाले इलाकों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। उस दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, जिनके जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की पुष्टि हुई थी। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से आतंकियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

रामनगर–बसंतगढ़ क्षेत्र में मिली थी संदिग्ध सूचना

जानकारी के मुताबिक, यह ऑपरेशन अभी भी जारी है और इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ के जवान संयुक्त रूप से शामिल हैं। मंगलवार को सुरक्षाबलों को रामनगर और बसंतगढ़ के बीच स्थित ऊपरी और दुर्गम क्षेत्र चिगला बलोता में आतंकियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद पूरे इलाके में घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस कार्रवाई से उधमपुर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचा है। फिलहाल, शेष आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button