No Slide Found In Slider.
बरेली

बरेली के निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने निलंबन आदेश को चुनौती देते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय का रुख किया है।

No Slide Found In Slider.

प्रयागराज/बरेली।
बरेली के निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने निलंबन आदेश को चुनौती देते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय का रुख किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधिक सलाह लेने के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है और अब न्यायालय के माध्यम से अपनी बात रखेंगे।

मीडिया से बातचीत में अलंकार अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति नरम रुख अपनाते हुए कहा कि उनकी मुख्य आपत्ति राज्य सरकार से नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की कार्यशैली को लेकर है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का संचालन एक कंपनी की तरह किया जा रहा है, जहां निर्णय प्रक्रिया कुछ चुनिंदा लोगों तक सीमित हो गई है।

अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट में संशोधन उनकी प्रमुख मांगों में शामिल है। इसी मुद्दे को लेकर वे आने वाले समय में देशव्यापी आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने संकेत दिए कि जल्द ही दिल्ली से एक बड़े आंदोलन की शुरुआत की जा सकती है, जिसके लिए रणनीति बनाई जा रही है।

गौरतलब है कि सिटी मजिस्ट्रेट के निलंबन के बाद यह मामला प्रशासनिक हलकों के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अब इस पूरे प्रकरण पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय का रुख आगे की दिशा तय करेगा।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button