No Slide Found In Slider.
देश

पूर्वोत्तर रेलवे जीएम ने रामनगर में किया सेफ्टी निरीक्षण

No Slide Found In Slider.

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने शनिवार को इज्जतनगर रेल मंडल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रामनगर स्थित कोच केयर सेंटर और रामनगर रेलवे स्टेशन का विस्तृत सेफ्टी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

महाप्रबंधक ने सबसे पहले कोच केयर सेंटर रामनगर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सीबीसी गेज बॉक्स, पोल व्हील सिम्युलेटर, सीबीसी पॉपुलर गेज, बफर हाइट गेज, हैंड ब्रेक इंडिकेटर, थ्री प्वाइंटर व्हील, डायमीटर गेज और अल्ट्रासोनिक थिकनेस गेज जैसे उपकरणों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से इन उपकरणों के उपयोग और सेफ्टी मानकों को लेकर सवाल किए और सुरक्षा से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके बाद महाप्रबंधक ने फिटर रूम, मशीन रूम, स्क्रैप रूम, बायो टॉयलेट लैब, मैकेनाइज्ड क्लीनिंग सेक्शन और बायो टॉयलेट मेंटेनेंस रूम का निरीक्षण किया। वाशिंग पिट का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पानी की खपत कम करने के निर्देश दिए। रोलिंग पॉइंट पर कार्यरत कर्मचारियों से उन्होंने सुरक्षा से जुड़ी सावधानियों के बारे में जानकारी ली और सेफ्टी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया।

महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए रामनगर रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर किए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आधुनिक प्रतीक्षालय, दिव्यांगजनों के सहायता बूथ और पुनर्विकसित आरक्षण भवन का भी निरीक्षण किया। साथ ही स्टेशन पैनल रूम और संरक्षा उपकरणों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रामनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक प्रतीक्षालय, मॉडर्न टॉयलेट ब्लॉक, स्टेशन भवन का फसाड, प्लेटफॉर्म ऊंचीकरण, जीआरपी पोस्ट, आरक्षण भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश और निकास द्वार, व्यवस्थित नालियां, प्लेटफॉर्म शेल्टर, साइनेज और आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसर में वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा दिव्यांगजनों के लिए विशेष टेक्सटाइल पाथ, वाटर बूथ, टिकट काउंटर, टॉयलेट, रैंप और सहायता बूथ की सुविधा विकसित की गई है। स्टेशन परिसर में स्थापित हाथी और बाघ की आकृतियां यात्रियों के लिए सेल्फी प्वाइंट के रूप में आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button