धनबाद।चापापुर ओसीपी के समीप सड़क हादसा: 20 वर्षीय मिथुन कुंभकार की मौत, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
Chapapur OCP Road Accident | 20-Year-Old Dies | Locals Demand Compensation

धनबाद।
निरसा थाना क्षेत्र के चापापुर ओसीपी के समीप मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय मिथुन कुंभकार की मृत्यु हो गई। कोड़ाडंगाल गांव के रहने वाले मिथुन की वाहन के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि ओसीपी क्षेत्र में चल रहे वाहन की वजह से यह हादसा हुआ।
मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चापापुर ओसीपी में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी का काम ठप कर दिया।
बुधवार सुबह मृतक के शव को उठाने और आउटसोर्सिंग कंपनी को कार्य शुरू करने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। उग्र प्रदर्शन को देखते हुए निरसा अनुमंडल के अधिकांश थानों की पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। वहीं, निरसा अंचलाधिकारी विक्रम आनंद भी मौके पर कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
घटना ने इलाके में तनाव बढ़ा दिया है और प्रशासन मामले को शांत करने के लिए सक्रिय प्रयास कर रहा है।






