No Slide Found In Slider.
Breaking News

बरेली में ‘इंस्पेक्टर क्राइम’ पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया सस्पेंड

थाना नवाबगंज में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम जयपाल सिंह को गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

No Slide Found In Slider.

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़

बरेली में पुलिस विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। थाना नवाबगंज में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम जयपाल सिंह को गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर पर दुर्व्यवहार सहित कई गंभीर आरोपों की शिकायतें उच्चाधिकारियों तक पहुंची थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए बरेली के एसएसपी आईपीएस अनुराग आर्य ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तुरंत सस्पेंड कर दिया।
इंस्पेक्टर क्राइम जैसे अहम और जिम्मेदार पद पर रहते हुए इस तरह के आरोप सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, मामले की आगे जांच भी कराई जा रही है और दोष सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
एसएसपी की इस सख्त कार्रवाई से यह संदेश साफ है कि अनुशासनहीनता और दुराचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रिपोर्ट देवेंद्र पटेल

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button