No Slide Found In Slider.
बरेली

Bakra Eid 2026 : बरेली में अमन और भाईचारे के बीच अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, कुर्बानी का सिलसिला शुरू

No Slide Found In Slider.

Bakra Eid 2026 : बरेली में अमन और भाईचारे के बीच अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, कुर्बानी का सिलसिला शुरू

बरेली। बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मौके पर गुरुवार सुबह बरेली शहर से लेकर देहात तक मजहबी उल्लास और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। छोटी-बड़ी मस्जिदों, दरगाहों और खानकाहों में हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। शहर की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक नमाज बाकरगंज स्थित ईदगाह में अदा की गई, जहां सुबह से ही नमाजियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

सुबह ठीक 10 बजे क़ाज़ी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मुहम्मद असजद रज़ा कादरी ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। नमाज से पहले ही ईदगाह परिसर नमाजियों से पूरी तरह भर गया था। सफों में बैठे हजारों लोग तकबीरों और मजहबी नारों के साथ ईद की रौनक बढ़ाते नजर आए। मुफ्ती असजद मियां अपने आवास दरगाह आला हज़रत से खानदान और उलमा-ए-इकराम के साथ ईदगाह पहुंचे, जहां लोगों ने उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया।

नमाज के बाद अपने खुत्बे में मुफ्ती असजद मियां ने कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, कुर्बानी और इंसानियत का पैगाम देती है। उन्होंने मुल्क में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और तरक्की के लिए खास दुआ कराई। इसके बाद उन्होंने आम और खास लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद वे दरगाह आला हज़रत और दरगाह ताजुश्शरिया पहुंचकर हाजिरी देने भी पहुंचे।

ईदगाह पर मौलाना शम्स ने नमाज की नियत बताई और पूरे कार्यक्रम का संचालन किया। वहीं जमात रज़ा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां ने लोगों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि कुर्बानी का असली मकसद इंसान की अपनी ख्वाहिशों को अल्लाह की रज़ा पर कुर्बान करना है। उन्होंने लोगों से गरीबों, जरूरतमंदों और यतीमों का ख्याल रखने की अपील की। साथ ही कहा कि कुर्बानी के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और सोशल मीडिया पर कुर्बानी के फोटो या वीडियो साझा करने से बचें।

जमात रज़ा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां ने ईदगाह कमेटी और प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए सभी को ईद की मुबारकबाद दी।

चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

ईद-उल-अजहा को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई। शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इंटेलीजेंस और दमकल विभाग की टीमें भी पूरी तरह सक्रिय रहीं।

नमाज के दौरान एसडीएम इशिता किशोर, क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार, तहसीलदार भानू प्रताप सिंह, नगर पालिका ईओ शशि प्रभा, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से पूरे जिले में ईद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

इन प्रमुख मस्जिदों में अदा हुई नमाज

– कदीमी ईदगाह (पुराना रोडवेज) — मुफ्ती निसार मियां
– आलाहजरत ईदगाह (नूरी नगर) — नूरी मियां
– पुरानी मस्जिद — सय्यद इफ्तिखार मियां
– बाजार वाली मस्जिद — कारी अतीक रजा
– मोती मस्जिद — हाफिज अनवार कादरी
– मियां वाली मस्जिद — हाफिज अनवार अहमद

इसके अलावा ताज मस्जिद, सकलैनी मस्जिद, उमर मस्जिद, मदारे आजम मस्जिद, अजहरी मस्जिद और मदीना मस्जिद समेत कई मस्जिदों में भी ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई।

रिपोर्ट : देवेंद्र पटेल | LIVE BHARAT TV

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button