No Slide Found In Slider.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशबरेली

अलीगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: दुष्कर्म व भ्रूण हत्या का आरोपी दबोचा

No Slide Found In Slider.

बरेली। थाना अलीगंज पुलिस को सोमवार सुबह बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने दुष्कर्म, भ्रूण हत्या और दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोपों में वांछित अभियुक्त मोनू गुप्ता पुत्र मनोज कुमार गुप्ता निवासी मधुवन कॉलोनी, थाना सिविल लाइन, बदायूं को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अभियान के तहत हुई कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली।

क्षेत्राधिकारी आंवला के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक अलीगंज के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, कांस्टेबल चमन लाल और बीरेंद्र सिंह की टीम ने सोमवार सुबह करीब 9:45 बजे मधुवन कॉलोनी में दबिश देकर आरोपी को दबोचा।

गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना अलीगंज में मु.अ.सं. 205/25, धारा 85/74/89/115(2)/351(3) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था और भ्रूण हत्या जैसे अमानवीय अपराध में भी शामिल था।

आरोपी का बैकग्राउंड

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मोनू गुप्ता शिक्षित व्यक्ति है, लेकिन वह अपनी पत्नी के साथ क्रूर व्यवहार करता था। मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के चलते उसकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए थे।

परिवारिक विवाद बढ़ने पर उस पर दुष्कर्म और भ्रूण हत्या जैसे संगीन आरोप दर्ज किए गए।

पुलिस का कहना

थाना प्रभारी अलीगंज ने बताया“वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मोनू गुप्ता को पकड़ा गया है। उसे विधिक कार्यवाही के तहत न्यायालय भेजा जा रहा है।”

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button