गत वर्ष 240 तक पहुंचा था एक्यूआइ, इस बार दर्ज किया गया 190

पर्यावरण बचाने में आई जागरुकता, पिछले वर्ष से कम रहा एक्यूआइ
बरेली: दीपावली पर शहर में इस बार भी आतिशबाजी की गई। पर्यावरण में जहर भी घुला, लेकिन राहत की बात यह रही कि पिछली साल से कम पटाखे फोड़े गए। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) भी इसकी गवाही दे रहा है। पिछली साल दीपावली के अगले दिन एक्यूआइ 240 से ऊपर पहुंचा था, लेकिन इस बार मंगलवार को अधिकतम 190 दर्ज किया गया।
दीपावली के दिन सबसे अधिक पटाखे जलाए जाते हैं। इस बार भी शाम ढलते ही बच्चों ने आतिशबाजी शुरू कर दी थी। घरों में पूजा के बाद युवाओं ने भी पटाखे जलाने शुरू कर दिए थे। यह क्रम आधी रात तक -चला, लेकिन विगत वर्षों की तुलना में इस बार पटाखे कम फोड़े गए। पटाखा जलाने के कारण वायु प्रदूषण में तेजी से वृद्धि हो रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
चंद्रेश चंद्रेश सिंह ने बताया कि दीपावली के बाद मंगलवार को शहर की एक्यूआइ 190 रहा। पिछली साल यह 240 तक पहुंचा था। इसके आधार पर यह माना जा सकता है कि इस बार पटाखे कम छोड़े गए हैं। दूसरा पहलू यह भी है कि मौसम का एक्यूआइ सीधा प्रभाव पड़ता है। सोमवार पर रात 10 बजे के बाद हल्की हवा चलने लगी थी।





