
बरेली ने अमित शाह के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को डोर टू डोर प्रचार किया। नड्डा शाम करीब 5:05 पर फरीदपुर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर सीएस इंटर कॉलेज के मैदान पर उतारा गया। इसके बाद गाड़ियों के काफिले से वह फरीदपुर पहुंचे। फरीदपुर के मोहल्ला साहूकारा से उन्होंने डोर-टू-डोर जनसंपर्क की शुरुआत की।
इस दौरान लोगों को पंपलेट बांटे। भाजपा को वोट देने की अपील की। भाजपा अध्यक्ष ने कस्बे के राधा कृष्ण मंदिर में भी दर्शन किए। 35 मिनट तक उन्होंने डोर टू डोर जनसंपर्क किया। सभी लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
भाजपा अध्यक्ष ने सभी को बार-बार भाजपा का ध्यान रखने वोट देने की अपील की। इस दौरान भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री और बरेली से सांसद संतोष गंगवार, सांसद आंवला धर्मेंद्र कश्यप, विधायक फरीदपुर डॉ श्याम बिहारी लाल समेत जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।
वहीं, शाहजहांपुर में जेपी नड्डा ने अखिलेश यादव पर हमला किया। कहा कि आज माफिया यूपी छोड़ रहे हैं। आधे जेल में हैं, आधे बेल पर हें। रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हमले 31 दिसंबर 2010 हुआ। छह जवान शहीद हुआ। एक रिक्शा वाला शहीद हुआ।
विवेचना मे पता लगा कि लश्करे तोयबा के लोगों को पकड़ा गया। अखिलेश ने केस खत्म करने की सिफारिश की। हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया। चार को सजाए मौत हुई, दो लोगों को आजीवन कारावास हुआ। यही इनका घोषणा पत्र था।
नड्डा बोले, जो आतंकवादियों को छुड़ाने का काम किया। तो प्रदेश का क्या होता होगा, इसका अंदाजा लगा लीजिए। ऐसे लोग प्रदेश चलाएंगे। रक्षक भक्षक बन जाएतो उसे कभी सत्ता में नहीं लाना चाहिए। क्या मजबूरी है कि इनकों सजायाफ्ता प्रत्याशी देते हैं। इनकी दोस्ती छोड़ने से नहीं छूट रही है। दोस्ती निभानी पड़ रही है। यह यूपी की जनता क्यों निभाएगी दोस्ती को।
बोले- जिसका मकान, इनकी नजर में आया तो गया। इनके समर्थक कौन है। वह बेरोजगार हैं। क्योंकि वह बांटते थे। थाना, चौकी, अस्तपाल तुम्हारा। अब है कि सबका साथ, सबका विकास। एक नेता को 21वीं शताब्दी में पूर्व मुख्यमंत्री रहा हो उसे देश का बंटवारा करने वाला याद आता है। क्यों देश को जोड़ने वाला याद नहीं रहता है। यह समाज को खंडित कर राजनीति करते हैं। अंग्रेज चले गए, उनके तरीकों को आज भी इस्तेमाल करने वाले हैं। हम सबको साथ लेकर चलते हैं। ब्यूरो रिपोर्ट एजेंसी