No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

बरेली पुलिस का मिशन शक्ति 5.0 अभियान: महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए गूगल मीट के माध्यम से दिशा-निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व नोडल अधिकारी हुए शामिल, मिशन शक्ति केन्द्रों के प्रभावी संचालन पर जोर

No Slide Found In Slider.

बरेली। जिले में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए पुलिस अधीक्षक बरेली क्षेत्र में चल रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार साहनी, पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र ने की। बैठक में बरेली, बदायूँ, शाहजहाँपुर और पीलीभीत के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, जनपदीय नोडल अधिकारी (मिशन शक्ति) और क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मिशन शक्ति केन्द्रों के प्रभावी संचालन और महिला सशक्तिकरण के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। इसके तहत एसओपी का पालन करते हुए अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यवाही। केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, आवश्यक संसाधन (कम्प्यूटर, प्रिंटर, टेबल-कुर्सी, अलमारी) की उपलब्धता सुनिश्चित करना। पुलिस कर्मियों द्वारा शिकायतों को विनम्रता से सुनना और शीघ्र समाधान करना। रजिस्टर में आवेदिका का नाम, पता, मोबाइल नंबर, समस्या और उसकी निस्तारण प्रक्रिया का स्पष्ट विवरण दर्ज करना। मिशन शक्ति का जागरूकता अभियान, हेल्पलाइन नंबर, योजनाओं और महिला-संबंधित कानूनों की जानकारी का प्रचार। फोटो/वीडियो सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर साझा कर व्यापक प्रचार। महिला सुरक्षा के लिए विशेष दलों की सक्रियता बढ़ाना और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई। नवरात्र व अन्य पर्व/त्यौहार में मंदिर, धार्मिक स्थल, मेले व सार्वजनिक स्थानों पर महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती। महिला अपराध में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति अपनाना।

मिशन शक्ति 5.0: महिलाओं के लिए सुरक्षा और सशक्तिकरण का कदम

मिशन शक्ति 5.0 अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण, जागरूकता और मदद उपलब्ध कराना है। इसके तहत महिला बीट अधिकारी/कर्मी नियमित तौर पर गाँवों और चौपालों में जाकर काउन्सलिंग और समस्या निस्तारण करते हैं। अब महिलाएं बार-बार थाने आने की जगह सीधे मिशन शक्ति केन्द्रों में अपनी शिकायत दर्ज कर सकती हैं।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button