No Slide Found In Slider.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशबरेली

2047 तक विकसित भारत के लिए नागरिकों से अमूल्य सुझावों की अपील

No Slide Found In Slider.

बरेली। मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस. चौधरी ने जनपदवासियों से विशेष अपील की है कि वे “विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश@2047” अभियान में भाग लेकर राज्य और देश के विकास हेतु अपने बहुमूल्य सुझाव दें।

इस अभियान का लक्ष्य भारत को 2047 तक एक विकसित और मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। इस दिशा में समावेशी विकास, तकनीकी नवाचार और सतत प्रगति को प्राथमिकता दी जा रही है।

मण्डलायुक्त ने बताया कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा। यह डॉक्यूमेंट 12 प्रमुख सेक्टरों पर आधारित होगा और तीन थीम, अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति और जीवन शक्ति को समाहित करेगा।

इसमें छात्र, शिक्षक, व्यवसायी, उद्यमी, कृषक, स्वयंसेवी संगठन, श्रमिक संगठन, मीडिया और आम नागरिकों के सुझाव शामिल किए जाएंगे।

सभी नागरिक अपने सुझाव ऑनलाइन पोर्टल https://samarthuttarpradesh.up.gov.in पर जाकर या क्यूआर कोड स्कैन करके भेज सकते हैं। मण्डलायुक्त ने सभी से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक भागीदारी करें, ताकि जनपद के विकास में सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो और नागरिकों में अपने राज्य और देश के प्रति गर्व की भावना बढ़े।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button