No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

पति ने लगाया पत्नी व ससुरालियों पर भ्रूण हत्या व चोरी का आरोप

No Slide Found In Slider.

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर साजिश के तहत गर्भपात कर भ्रूण हत्या, नकदी व जेवर चोरी और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने इस मामले में पत्नी समेत ससुराल वालों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना बारादरी के कुसुम नगर निवासी करन गंगवार पुत्र रामऔतार गंगवार ने बताया उसका विवाह 1 मार्च 2024 को जनपद पीलीभीत के ग्राम हंडा थाना जहानाबाद निवासी सुरभि गंगवार पुत्री नरेश बंद्र से हुआ था। शादी के बाद से दंपति का जीवन सामान्य रूप से चल रहा था। नवंबर 2024 में सुरभि के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल था।

साजिश के तहत कराया गर्भपात, भ्रूण हत्या का आरोप

एफआईआर के अनुसार, करन गंगवार ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी सुरभि ने अपने भाई शरद गंगवार उर्फ सौरभ और सगे चाचा देवदत्त उर्फ देव गंगवार निवासी मुड़िया तेली, नवाबगंज जो कि भोजीपुरा सरकारी अस्पताल में कंपाउंडर के पद पर तैनात है कि मदद से बिना बताए गर्भपात करा दिया। पीड़ित का आरोप है कि यह सोची समझी साजिश के तहत किया गया, जिससे अजन्में शिशु की धूर हत्या हो गई।

नकदी और जंवगत चोरी कर मायके जाने का आरोप

करन गंगवार का आरोप है कि गर्भपात के बाद सूभि अपने भाई की मदद से घर में चार लाख 80 हजार रुपये नकद, 35 तोला मोने के जेवर (जिसमें उनकी मां के जेवर भी शामिल हैं) और एक किलो 10 ग्राम चांदी चोरी कर अपने मायके चली गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब उसने मामले की जानकारी मिलने पर पूछताछ की तो पत्नी ने उसके पिता पर झूठे आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद समझीता और तलाक के नाम पर 12 लाख 50 हजार रुपये की एकमुश्त राशि ली गई, लेकिन जब सम्रगल पक्ष उस समर्शने की मानने से इनकार कर रहे है। जय समझीने के नाम पर ली गई रकम वापस मांगी गई तो सुरभि और उसके परिजनों ने झूठे मुकदमें में फंसाने जीर वांद करने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित ने अपनी पत्नी सुभि, उसके भाई शरद गंगवार उर्फ मौरभ, चामा देवदत उर्फ देव गंगवार, पिता नरेश चंद्र, मां कमलेश्य और माँमा मिदुई खल के खिलाफ थाना वागदरी में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button