No Slide Found In Slider.
देश

खांडा खेड़ी में रिटायर्ड फौजी की पत्नी की संदिग्ध मौत, सोने के आभूषण गायब

Retired Soldier’s Wife Found Dead, Jewelry Missing

No Slide Found In Slider.

 

 नारनौंद।हरियाणा के हांसी जिले के खांडा खेड़ी गांव में रिटायर्ड फौजी की 60 वर्षीय पत्नी कमला देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव घर के अंदर पाया गया, जबकि उनके गले और कानों से पहने सोने के आभूषण गायब थे। इस आधार पर प्रारंभिक जांच में यह मामला लूटपाट के दौरान हत्या का रूप लेता दिख रहा है।

सूचना मिलते ही हांसी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के सामान्य अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार, कमला देवी के पति का करीब 25 वर्ष पहले निधन हो चुका था और वह अपने छोटे बेटे मोहित के साथ रहती थीं।

मंगलवार शाम लगभग सात बजे, मोहित जब घर लौटा तो उसने अपनी मां को मृत अवस्था में पड़ा पाया। पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों और संदिग्धों की पहचान के लिए गहन जांच कर रही है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button