No Slide Found In Slider.
देश

ज्वेलरी शॉप से करोड़ों की चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

No Slide Found In Slider.

शहर के मेन बाजार स्थित एक ज्वेलरी शॉप से साढ़े तीन माह पहले हुई करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपितों पर दिल्ली, हरियाणा और मध्यप्रदेश में इसी तरह की छह वारदातें दर्ज हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि बहादुरगढ़ में हुई चोरी के दौरान प्रयुक्त गाड़ी को आरोपितों ने बाद में दिल्ली में जला दिया था ताकि सबूत मिटाए जा सकें। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों को न्यायालय से छह दिन के रिमांड पर लिया गया है। गिरोह का एक सदस्य इससे पहले ही पकड़ा जा चुका है।

पुलिस उपायुक्त (क्राइम) अमित दहिया ने बताया कि अपराध शाखा झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने इस केस को सुलझाया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है और उनसे पूछताछ के दौरान कई और वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button