देहरादून।बारामती विमान हादसा: डिप्टी सीएम अजित पवार समेत छह की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक
Baramati Plane Crash | Deputy CM Ajit Pawar Dies | Uttarakhand CM Dhami Condoles

देहरादून।महाराष्ट्र के बारामती में विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ। हादसे के समय विमान में अजित पवार भी मौजूद थे।
इस दुखद घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया। सीएम धामी ने कहा,
“जनसेवा के प्रति आजीवन समर्पित और अत्यंत लोकप्रिय जननेता, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार जी के विमान हादसे में निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हितों के लिए उन्होंने सदैव करुणा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस हादसे में दिवंगत सभी पुण्यात्माओं को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।”
अजित पवार के निधन की खबर ने राजनीतिक और सामाजिक जगत में गहरा शोक मचा दिया है। विभिन्न नेताओं और नागरिकों ने उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।





