No Slide Found In Slider.
Breaking News

बरेली में 15 साल पुराने रास्ते पर विवाद, ग्रामीणों ने लगाया कब्जे का आरोप, पुलिस ने खुलवाया मार्ग।

No Slide Found In Slider.

📍 बरेली।
तहसील बरेली के ग्राम नगरिया कला में एक पुराने रास्ते को लेकर विवाद सामने आया है। राजस्व विभाग की जांच में खुलासा हुआ है कि संबंधित रास्ता वर्षों से उपयोग में था, लेकिन हाल के महीनों में उसे बंद कर दिया गया था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जांच रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम नगरिया कला स्थित गाटा संख्या 87 रकबा 0.1900 हेक्टेयर भूमि अभिलेखों में अकील खां पुत्र स्व. कल्लू खां के नाम दर्ज है। इसी गाटा संख्या से होकर लंबे समय से ग्रामीणों का रास्ता संचालित होता रहा है।
ग्रामीणों और ग्राम प्रधानों ने जांच के दौरान बताया कि यह रास्ता करीब 15 वर्षों से लगातार उपयोग में था, लेकिन बीते लगभग चार महीनों से कुछ लोगों द्वारा तार और बांस लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। इससे गांव के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने संज्ञान लिया और पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर रास्ते को खुलवाया गया। इस दौरान राजस्व टीम ने स्थल निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
मुख्य बिंदु:
15 साल से उपयोग में था रास्ता
4 महीने पहले लगाया गया अवरोध
ग्रामीणों ने लगाया कब्जे का आरोप
पुलिस की मौजूदगी में खुलवाया गया रास्ता
राजस्व विभाग ने सौंपी जांच रिपोर्ट

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button