No Slide Found In Slider.
Breaking NewsReporting Joining FormSend Your Newsआर्टिकलउत्तरप्रदेशउत्तराखण्डकरियर & जॉबखेलछुपा रुस्तमदेशफर्श से अर्श तकबरेलीबिज़नेसमनोरंजनराजनीतीराज्यराशिफलशाहजहांपुरहोम

रामगंगा चौबारी स्थित लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में चल रहे विकास कार्यों का डीएम अविनाश सिंह ने जायजा लिया।

No Slide Found In Slider.

बरेली। रामगंगा चौबारी स्थित प्रसिद्ध लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में चल रहे पर्यटन विकास एवं निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण से पहले जिलाधिकारी ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने हनुमान जी से जनपदवासियों की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि मंदिर परिसर में मल्टीपरपज हॉल, शौचालय, इंटरलॉकिंग, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच, पौधरोपण और बोरिंग का कार्य पूरा हो चुका है। अब मंदिर के नए प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाना है, जिसका काम शीघ्र शुरू कराने की तैयारी है।

हाईवे चौड़ीकरण से प्रभावित हुआ मुख्य द्वार प्रदेश सरकार धार्मिक एवं पौराणिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर रही है। इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक के प्रस्ताव पर रामगंगा चौबारी स्थित लेटे हुए हनुमान जी मंदिर के पर्यटन विकास के लिए बजट आवंटित किया गया है। बरेली-बदायूं हाईवे के चौड़ीकरण के कारण मंदिर का पुराना मुख्य प्रवेश द्वार प्रभावित हुआ है। मंदिर परिसर में प्रस्तावित अधिकांश विकास कार्य पूरे कराए जा चुके हैं। अब श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर की भव्यता को ध्यान में रखते हुए नया मुख्य प्रवेश द्वार बनवाने की तैयारी की जा रही है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button