बरेली में 17 कन्याओं का सामूहिक विवाह: शहनाइयों की गूंज के बीच रचा गया अनूठा सामाजिक संगम
बरेली में रविवार को कुर्मी क्षत्रिय सभा द्वारा आयोजित 18वें स्वजातीय परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह समारोह ने सामाजिक एकता और परंपराओं का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

बरेली में रविवार को कुर्मी क्षत्रिय सभा द्वारा आयोजित 18वें स्वजातीय परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह समारोह ने सामाजिक एकता और परंपराओं का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। भव्य आयोजन में जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां शहनाइयों की मधुर धुन और मंगलगीतों के बीच 17 कन्याओं का विधिवत विवाह संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभा के जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार एवं उनकी पत्नी सुधा सेन गंगवार ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का स्वागत हुआ और विवाह परिचयिका का विमोचन किया गया।

जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार, ब्लॉक प्रमुख भूपेन्द्र कुर्मी, आईएमए अध्यक्ष डॉ. डी.पी. गंगवार, प्रवेश राठौर, कर्नल पुरुषोत्तम सिंह और रत्नेश गंगवार समेत अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एड. के.पी. सेन गंगवार ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार ने किया।

17 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
सामूहिक विवाह में 17 नवविवाहित जोड़ों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। मंच पर बुलाकर अतिथियों ने सभी नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। समारोह में उपस्थित समाज के लोगों ने भी नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं। विवाह के उपरांत सभी अतिथियों एवं लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया तथा नवदंपतियों को गृहस्थी से जुड़ा आवश्यक सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।
सामाजिक एकता और सहयोग का संदेश
मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में एकता को मजबूत करते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।
वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने इस पहल को बेटियों के सम्मान और उनके सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और आयोजकों की सराहना की।
समाज सशक्तिकरण की दिशा में पहल
जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज को एकजुट करना और जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक बंधनों को मजबूत करते हैं और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं।
उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार ने भी भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की बात कही।
इनका रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेम शंकर गंगवार, महामंत्री रामऔतार गंगवार, मूलचंद्र गंगवार, आलोक गंगवार, एड. मनोज बाबू गंगवार, मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इसके अलावा अरविन्द पटेल, विद्याराम गंगवार, ओमकार गंगवार, डॉ. उग्र सेन गंगवार, युधिष्ठर प्रसाद गंगवार, अमित गंगवार, खेमेन्द्र पाल सिंह, वीरेश कुमार गंगवार, तेजपाल गंगवार, भानु प्रताप गंगवार, मनोहर लाल गंगवार, प्रमोद कुमार सिंह, भद्रपाल गंगवार और महेश चंद पटेल समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
रिपोर्ट – देवेंद्र पटेल, बरेली





