No Slide Found In Slider.
Breaking News

कांवड़ और मुहर्रम को लेकर बरेली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल  54 पुलिस अधिकारियों के तबादले, फील्ड में दी गई अहम जिम्मेदारियां

एसएसपी अनुराग आर्य ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाया बड़ा कदम, रिजर्व लाइन में तैनात अफसरों को फील्ड में भेजा गया

No Slide Found In Slider.

बरेली। जनपद में आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा और मुहर्रम के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने शुक्रवार को 54 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस प्रशासनिक फैसले से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है और थानों से लेकर शाखाओं तक नई जिम्मेदारियों का पुनर्गठन हो गया है।

तबादला सूची में 28 निरीक्षक (इंस्पेक्टर) और 26 उप निरीक्षक (दरोगा) शामिल हैं। इनमें से अधिकतर अधिकारी अब तक रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात थे, जिन्हें अब थानों और अहम फील्ड पोस्टिंग्स पर भेजा गया है।

प्रमुख बदलाव – थानों और शाखाओं में तैनाती

राजकुमार सिंह – प्रभारी डीसीआरबी बनाए गए।

गिरीश प्रसाद – डीसीआरबी, सिंगल विंडो व रिट सेल से हटाकर पुलिस लाइन भेजे गए।

प्रदीप कुमार चतुर्वेदी – रिट सेल और सिंगल विंडो के नए प्रभारी।

धर्मेंद्र सिंह – मानवाधिकार एवं जन सूचना सेल से अटैच।

राजेश कुमार – सीसीटीएनएस और विशेष जांच प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी मिली।

हरपाल सिंह – एसएसपी के नए पीआरओ।

चमन सिंह – इंस्पेक्टर क्राइम, थाना शीशगढ़।

शिवबरन सिंह – पुलिस लाइन में स्थानांतरित।

फील्ड में नई कमान संभालेंगे ये अधिकारी

विपिन कुमार – बिथरी चैनपुर

वेद सिंह – नवाबगंज

आदेश कुमार – हाफिजगंज

सुधीर कुमार – हाफिजगंज

अन्य थानों में किए गए प्रमुख तबादले:

देवेंद्र कुमार (किला), भारत सिंह (सिरौली), सुभाष कुमार (इज्जतनगर),

सुदेश पाल सिंह (सीबीगंज), रामवीर सिंह (देवरनिया)

क्राइम ब्रांच को मिला नया नेतृत्व

कश्मीर सिंह – प्रभारी, क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन विंग

क्राइम ब्रांच में शामिल किए गए अधिकारी: अवधेश, इंद्र, मुकेश, रामसेवक, सुनील कुमार, रामकृष्ण, सिद्धार्थ सिंह तोमर, अर्जुन सिंह, गुरु पाल सिंह

चौकी प्रभारियों और उप निरीक्षकों की भी बदली तैनाती

राजीव कुमार – प्रेम नगर

विपिन तोमर – सीबीगंज

राजेश बाबू मिश्रा – आंवला

जोगेंद्र सिंह – भुता

अजय सिंह – रामगंगानगर चौकी

जितेंद्र धाम – मानपुर

राजकुमार – मनोना धाम

राज रोहित कुमार – धौरेरा

जीत सिंह – कोतवाली

सुरेंद्र कुमार – प्रेम नगर

भीष्म कुमार सिंह – कैंट

भीष्म कुमार – किला

सुरेश चंद्र – सुभाष नगर

अजब सिंह – बारादरी

राकेश सिंह – इज्जतनगर

अमरपाल सिंह – मीरगंज

सौदान सिंह – सिरौली

अनिल कुमार – शाही

सतीश – देवरनिया

ताजवर सिंह – देवरनिया

किरण पाल सिंह – फरीदपुर

धर्मपाल सिंह – फतेहगंज पूर्वी

बृजेश कुमार – शेरगढ़

 क्यों किया गया ये बड़ा प्रशासनिक फेरबदल?

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि, “कांवड़ यात्रा और मुहर्रम जैसे संवेदनशील आयोजनों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए फील्ड में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती आवश्यक थी। साथ ही लंबे समय से रिजर्व लाइन में पदस्थ अधिकारियों को सक्रिय भूमिका देने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।”

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button