केसरपुर में साइबर जागरूकता और मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम आयोजित

भुता/बरेली। केसरपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हिन्दू जागरण मंच के तत्वावधान में ‘साइबर जागरूकता’ एवं ‘मिशन शक्ति 5.0’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।
मुख्य वक्ता थाना अध्यक्ष भुता रविन्द्र सिंह ने बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता जताते हुए कहा कि किसी भी डिजिटल धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें, ताकि समय रहते ट्रांजेक्शन रोका जा सके।
सब-इंस्पेक्टर (साइबर) पुनीत मेहरा ने छात्रों को ऑनलाइन सुरक्षा के उपाय बताते हुए निजी जानकारी और पासवर्ड सुरक्षित रखने की सलाह दी। वहीं महिला उपनिरीक्षक पूजा तोमर ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास पटेल ने कहा कि डिजिटल युग में सुरक्षित रहना सभी की जिम्मेदारी है। हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष अरुण फौजी ने युवाओं से तकनीक का जिम्मेदारी से उपयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र सिंह पटेल ने किया, जबकि अध्यक्षता हिमांशु पटेल ने की। आयोजक आशीष पटेल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर प्रांत संगठन मंत्री नरेंद्र, जिला अध्यक्ष अरुण कुमार, प्रधानाचार्य राम कृष्ण सिंह, जिला अध्यक्ष युवा हिमांशु पटेल सहित कई लोग मौजूद रहे।






