No Slide Found In Slider.
Breaking News

बरेली विकास प्राधिकरण में बड़ी कार्रवाई: सहायक अभियंता पर गिरी गाज, सुपरवाइजर निलंबित।

No Slide Found In Slider.

रिपोर्ट देवेंद्र पटेल (उत्तर प्रदेश )
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) में अवैध निर्माणों को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। प्राधिकरण ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सहायक अभियंता गजेन्द्र पाल शर्मा को प्रवर्तन कार्यों से हटा दिया है, वहीं सुपरवाइजर इकरार हुसैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माणों की रोकथाम की जिम्मेदारी गजेन्द्र पाल शर्मा (सहायक अभियंता) और इकरार हुसैन (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी/सुपरवाइजर) को सौंपी गई थी। लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान दोनों अधिकारियों द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे थे।
🔴 शासन को भेजा गया प्रस्ताव
गंभीर लापरवाही को देखते हुए बरेली विकास प्राधिकरण ने सहायक अभियंता गजेन्द्र पाल शर्मा को निलंबित करने के लिए शासन को पत्र प्रेषित कर दिया है। साथ ही उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रवर्तन संबंधी सभी कार्यों से हटा दिया गया है।
🔴 सुपरवाइजर तत्काल निलंबित
वहीं, उपाध्यक्ष के आदेश पर सुपरवाइजर इकरार हुसैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माणों के प्रति सख्त रुख का संकेत मानी जा रही है।
👉 संदेश साफ:
प्राधिकरण ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध निर्माणों पर किसी भी तरह की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
(लाइव भारत टीवी | बरेली)

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button