No Slide Found In Slider.
देशबरेली

बरेली में किसान को गोलियों से भूना, पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप

No Slide Found In Slider.

बरेली में किसान को गोलियों से भूना, पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप

बरेली। फरीदपुर के रायपुर हंस गांव में किसान को गोलियों से भून दिया गया। उसका शव गांव के ही बाग में चारपाई के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वजन से बातचीत की तो गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। सभी आरोपित गांव से फरार हो गए हैं।
रायपुर हंस गांव निवासी इंद्रपाल अकेले रहते थे, विवाह के कुछ समय बाद उनकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। इंद्रपाल के कुछ भाई खटीमा में रहते हैं, जबकि एक गांव में ही रहते हैं। गांव में ही इंद्रपाल का आम का बाग है वह इन दिनों उसकी रखवाली करते थे। शुक्रवार सुबह जब गांव के कुछ लोग खेतों पर टहलने के लिए गए तो उन्होंने बाग में चारपाई के पास इंद्रपाल का शव खून से लथपथ पड़ा देखा।
उनके सीने पेट और पैर में गोलियां लगी थी। स्वजन के मुताबिक, इंद्रपाल की भतीजी को गांव के ही रिशिपाल का बेटा विकास बहला-फुसलाकर ले गया था। तब से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। स्वजन का आरोप है कि, इसी रंजिश के चलते रिशिपाल, सर्वेश, विकास और संगम ने मिलकर घटना को अंजाम दिया।
शादी समारोह से लौटने के बाद चले गए थे बाग
स्वजनके मुताबिक, इंद्रपाल गुरुवार रात एक शादी समारोह में गए थे वहां से लौट के बाद वह बाग में रखवाली करने चले गए। सुबह लोगों को उनका शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फरीदपुर पुलिस और एसपी साउथ अंशिका वर्मा भी पहुंच गई। आसपास के लोग और स्वजन से बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली जा रही है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button