ग्रामीण राशन व्यवस्था को मजबूती: 14 अन्नपूर्णा भवनों के लिए 60 लाख जारी

बरेली। ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में चयनित 40 ग्राम पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के लिए बनाए जा रहे अतिरिक्त कक्षों का निर्माण जनवरी 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इससे ग्रामीणों को प्रमाण पत्रों और सरकारी योजनाओं के लिए अब तहसील और ब्लॉक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
80–90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा
डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि अधिकतर पंचायतों में 80 से 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और लगातार निगरानी के चलते तय समय में निर्माण पूरा कराया जाएगा।
प्रति कक्ष ₹5 लाख स्वीकृत
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत:
वर्ष 2019-20 में 8 पंचायतें
वर्ष 2022-23 में 91 पंचायतें
वर्ष 2024-25 में 16 पंचायतें
चयनित हुई थीं।
वर्ष 2025-26 में 40 नई पंचायतों में सीएससी हेतु अतिरिक्त कक्ष बनाए जा रहे हैं।
गांव में ही मिलेंगी ये सेवाएं
आय, जाति व चरित्र प्रमाण पत्र
खतौनी व कुटुंब रजिस्टर की नकल
दिव्यांग प्रमाण पत्र
छात्रवृत्ति आवेदन
शादी व बीमारी अनुदान
कृषक दुर्घटना सहायता
जन शिकायत सेवाएं
लाइसेंस, राशन कार्ड, रोजगार व श्रमिक पंजीकरण
प्रतिष्ठान पंजीकरण आदि
इन ग्राम पंचायतों में बन रहे हैं सीएससी कक्ष
बदरई कुईयां, डप्टा श्यामपुर, दरुआपुर, खुली, डौंडा शुमाली, बबूरा बबूरी, कटिया बलदेव सिंह, सुंदरी, कलारा, मंकरंदपुर, गलथुआ, अदलखा, भंडसर, चैना मुरारपुर, कलापुर, भूला भुलनिया, पिपरा ननकार, ठिरिया नथमल, उन्हैनी जागीर, मोहनपुर, नौगवां, दियोरिया अब्दुलागंज, हुरहुरी, जाटपुरा उर्फ मुगलपुर, मंदनपुर, नथपुरा, नौसना, सिधौली, सिल्लापुर, खड़गपुर, तिगरा खानपुर, बसई, बिहारीपुर, गणेशपुर, जोखनपुर, कंवर खास, पदमी, रुस्तमनगर, नगरिया कला।





