No Slide Found In Slider.
Breaking News

Bareilly: ई-बस के बाद अब बाइक पर सवार दिखे डीएम अविनाश सिंह, दिया ईंधन बचाने का संदेश

नो व्हीकल डे को लेकर प्रशासन सक्रिय, लेकिन अवैध ईंट भट्टों से बढ़ रहा प्रदूषण

No Slide Found In Slider.

Avinash Singh के सादगी भरे अंदाज की चर्चा इन दिनों पूरे बरेली में हो रही है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अपील पर ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं। दो दिन पहले जहां वह ई-बस में बैठकर समाधान दिवस में पहुंचे थे, वहीं सोमवार को एक बार फिर अलग अंदाज में नजर आए।
कमिश्नर कार्यालय में बैठक समाप्त होने के बाद डीएम अविनाश सिंह बाइक पर सवार होकर कलेक्ट्रेट से अपने आवास तक पहुंचे। डीएम को बाइक पर सफर करते देख अधिकारी, कर्मचारी और आम लोग भी हैरान रह गए। लोगों ने उनके इस सादगीपूर्ण और पर्यावरण हितैषी कदम की जमकर सराहना की।
मुख्यमंत्री के “नो व्हीकल डे” अभियान के तहत जिलाधिकारी लगातार ईंधन बचाने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दे रहे हैं। डीएम ने लोगों से अपील की कि सप्ताह में कम से कम दो दिन—सोमवार और शनिवार—निजी या सरकारी वाहनों का उपयोग कम करें और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें। उनका कहना है कि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
हालांकि दूसरी ओर जिले में प्रदूषण को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। प्रशासन जहां प्रदूषण कम करने और जागरूकता अभियान चला रहा है, वहीं बिथरी चैनपुर क्षेत्र समेत कई ग्रामीण इलाकों में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों से लगातार जहरीला धुआं निकल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इन भट्टों से फैल रहे प्रदूषण के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों में सांस लेने की दिक्कत, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण की मुहिम तभी सफल होगी जब अवैध प्रदूषण फैलाने वाले ईंट भट्टों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान और जमीनी स्तर पर प्रदूषण नियंत्रण की कार्रवाई को लेकर अब लोगों की नजरें अधिकारियों पर टिकी हैं।
रिपोर्ट: देवेंद्र पटेल | LIVE BHARAT TV

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button