No Slide Found In Slider.
बरेली

खेत में उतरे करंट ने ली तीन बेजुबानों की जान, किसान पर टूटा दुखों का पहाड़

No Slide Found In Slider.

खेत में उतरे करंट ने ली तीन बेजुबानों की जान, किसान पर टूटा दुखों का पहाड़

बरेली। आंवला तहसील क्षेत्र के अलीगंज थाना इलाके में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खेत में लगे बिजली के खंभे में अचानक उतरे करंट की चपेट में आने से तीन भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और पीड़ित किसान का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना ग्राम जोगीठेर की बताई जा रही है। गांव निवासी पप्पू यादव पुत्र राजाराम की भैंसें रोज की तरह खेत में चर रही थीं। इसी दौरान खेत में गड़े बिजली के खंभे में अचानक करंट उतर आया। बताया जा रहा है कि जैसे ही भैंसें खंभे के पास पहुंचीं, तेज करंट की चपेट में आ गईं और कुछ ही पलों में तीनों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का आरोप है कि जर्जर बिजली लाइनें और खंभों की अनदेखी के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन विभाग समय रहते सुधार कार्य नहीं करता।

पीड़ित किसान ने बताया कि तीनों भैंसें ही उसकी आजीविका का मुख्य सहारा थीं। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने तथा दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली विभाग ने व्यवस्था दुरुस्त नहीं की तो भविष्य में बड़ा हादसा भी हो सकता है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button