No Slide Found In Slider.
Breaking Newsour teamReporting Joining FormSend Your Newsआर्टिकलउत्तरप्रदेशउत्तराखण्डकरियर & जॉबखेलछुपा रुस्तमदेशफर्श से अर्श तकबरेलीराजनीतीराज्यराशिफलशाहजहांपुरहोम

स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का उत्साह, अधिकारियों-कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

विधायक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा बिथरी चैनपुर

No Slide Found In Slider.

बिथरी चैनपुर (बरेली)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विकास खंड बिथरी चैनपुर में शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य प्रतिभागियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के उद्घोष के साथ क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एडवोकेट हरेंद्र पटेल ने किया। यात्रा में विकास खंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। तिरंगा लहराते हुए निकले प्रतिभागियों के जयकारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संदेश दिया। वहीं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एडवोकेट हरेंद्र पटेल ने कहा कि तिरंगा देश के सम्मान, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह देश की प्रगति और विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाए।

यात्रा में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने और अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

आयोजन को सफल बनाने में खंड विकास अधिकारी आशीष पाल, एडीओ पंचायत शिखर गुप्ता, विकास खंड परिवार के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर आयोजन में सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button