No Slide Found In Slider.
बरेली

बरेली में कबूतरों की कबक में भीषण आग, कई कबूतर जिंदा जले

No Slide Found In Slider.

बरेली में कबूतरों की कबक में भीषण आग, कई कबूतर जिंदा जले
कसाई टोला में मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के कसाई टोला इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मकान की छत पर बनी कबूतरों की कबक (आश्रय स्थल) में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से कई कबूतर जिंदा जल गए, जबकि कुछ कबूतर जान बचाकर उड़ने में सफल रहे। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
जानकारी के अनुसार कुतुब शाह की जियारत के पास रहने वाले उवैस के मकान की छत पर कबूतरों के लिए लकड़ी और जाल से बनी कबक तैयार की गई थी। सोमवार दोपहर अचानक छत से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने पूरी कबक को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि अंदर मौजूद कई कबूतर बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए।
छत से उठती आग और धुएं को देखकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लोगों की तत्परता और सूझबूझ से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि आग कुछ देर और फैल जाती तो आसपास के मकानों तक पहुंच सकती थी, जिससे भारी नुकसान होने की आशंका थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।
सूचना मिलने के बाद पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button