No Slide Found In Slider.
Breaking News

अयोध्या में लेखपाल पर एंटी करप्शन कार्रवाई के विरोध में आक्रोश, धरने पर बैठे बरेली के लेखपाल।

No Slide Found In Slider.

 

बरेली: अयोध्या की सोहावल तहसील में लेखपाल के खिलाफ एंटी करप्शन की कार्रवाई को लेकर बरेली के लेखपालों में आक्रोश है।
कार्रवाई के विरोध में लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन कर प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की बरेली इकाई की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की गई।
लेखपालों ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, ऑडियो-वीडियो एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
संघ ने कहा कि ट्रैप कार्रवाई से पहले शिकायत की वास्तविकता और शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि की भी जांच होनी चाहिए।
इसके साथ ही आपसी रंजिश, निजी स्वार्थ और शिकायत के उद्देश्य जैसे पहलुओं की पड़ताल करने की मांग उठाई गई।
लेखपाल संघ ने एंटी करप्शन एवं विजिलेंस की कार्रवाई के लिए स्पष्ट और पारदर्शी दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की।
धरने में शिव शंकर रस्तोगी, कृपाल सिंह, सुभाष यादव, अनिल कुमार, गिरीश गंगवार, प्रवीण शर्मा, नीतू गंगवार, प्रकाश उपाध्याय, दिनेश कुमार सिंह, राकेश शर्मा, जयदीप और जयप्रकाश सहित अन्य लेखपाल उपस्थित रहे।
प्रदर्शनकारी लेखपालों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई हो, लेकिन जांच और कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी होनी चाहिए।
लेखपालों ने शासन से सोहावल प्रकरण की स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की मांग की।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button