बरेली में प्रशासनिक फेरबदल: कई BDO के ब्लॉक बदले, तीन को अतिरिक्त प्रभार; संयुक्त BDO को भी मिली नई तैनाती।

file_00000000c5b08211aa3f770d4dbec88c
No Slide Found In Slider.

लाइव भारत टीवी | बरेली।

जनपद में विकास कार्यों को गति देने और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नए ब्लॉकों में तैनाती दी गई है, जबकि तीन खंड विकास अधिकारियों को अतिरिक्त ब्लॉकों का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा तीन संयुक्त खंड विकास अधिकारियों को भी विभिन्न विकासखंडों में तैनात किया गया है।

जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार को भदपुरा, जय किशन दोहरे को आलमपुर जाफराबाद और बृजेश सिंह को मझगवां ब्लॉक में तैनात किया गया है। बृजेश सिंह को रामनगर ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इसी क्रम में सृष्टि पाठक को मीरगंज ब्लॉक में तैनाती के साथ फतेहगंज पश्चिमी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। प्रशांत कुमार शुक्ला को फरीदपुर ब्लॉक में तैनात करते हुए भुता ब्लॉक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं रमेश दत्त मिश्र को शेरगढ़, राजीव कुमार को बिथरी चैनपुर तथा ईशा हर्षिता को भदपुरा से स्थानांतरित कर भोजीपुरा ब्लॉक में तैनाती दी गई है।

संयुक्त बीडीओ को भी मिली तैनाती

प्रशासनिक फेरबदल के तहत संयुक्त खंड विकास अधिकारियों में राजेश कुमार को शेरगढ़, संजीव कुमार श्रीवास्तव को आलमपुर जाफराबाद और अजय कुमार सिंह भदौरिया को मझगवां ब्लॉक में तैनात किया गया है।

 

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV