No Slide Found In Slider.
Breaking News

बाग डेलीगेट मोहल्ले में जलभराव से जनता परेशान

जल्द समाधान ना होने पर सभासद ने दी धरने पर बैठने की चेतावनी

No Slide Found In Slider.

खबर जिला बरेली के नवाबगंज से जहां नवाबगंज के मोहल्ला बाग डेलीगेट वार्ड नंबर 23 में नालियों का पानी गलियों में बहने से जनता त्रस्त है वही आज गलियों में जलभराव की स्थिति से जनता परेशान है मोहल्ले के लोगों का कहना है गलियों में जलभराव के कारण बच्चों के स्कूल आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है कई बार तो बच्चे पानी में गिर जाते हैं जिससे सही टाइम पर स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है कई बार शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं निकल रहा है वही मोहल्ले के मेंबर अकील अहमद का कहना है गलियों में जलभराव की समस्या नालियां चोक होने की वजह से है जिसका मोहल्ले की जनता 3 वर्षों से सामना कर रही है कई बार नगर पालिका तथा एसडीएम से शिकायत करने के बावजूद भी कोई समाधान निकल नहीं पा रहा है अगर जल्द ही इसका समाधान नहीं किया गया तो इस समस्या को लेकर मेंबर अपने मोहल्ले के लोगों सहित धरने पर बैठ जाएंगे

रिपोर्ट विवेक एम

No Slide Found In Slider.

Related Articles

Back to top button