No Slide Found In Slider.
Breaking News

बरेली: अप्रैल में हो सकते हैं नगर निगम चुनाव

LIVE BHARAT TV न्यूज़ नेटवर्क

No Slide Found In Slider.

बरेली नगर निगम चुनाव अप्रैल में हाे सकते हैं। मार्च के अंत तक अधिसूचना जारी होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार हाईकोर्ट के आदेश पर ओबीसी आरक्षण का सर्वे करने के लिए बनी समिति मार्च में जिलों का दौरा करके अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप देगी। इसके बाद चुनाव की घोषणा हो सकती है, इसलिए अभी से चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ पदाधिकारी नगर निगम सीमा क्षेत्र के बूथों को और सशक्त बनाने के लिए कार्यशालाएं आयोजित कर रहे हैं, ताकि पन्ना समितियों के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा सके। मंगलवार को भाजपा के संगठनात्मक जिलों में बरेली, आंवला और महानगर में अलग-अलग स्थानों पर बूथ सशक्तिकरण की कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल के प्रभारियों को चुनाव को लेकर बूथ सशक्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट

No Slide Found In Slider.

Related Articles

Back to top button