जिलेभर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग पर छापेमारी, 146 सिलेंडर जब्त, 5 गिरफ्तार

बरेली। जिले में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को सख्त कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर एक साथ कई थाना क्षेत्रों में दबिश दी गई, जिसमें कुल 146 सिलेंडर, 6 रिफिलिंग पंप, 12 गैस रेगुलेटर जब्त किए गए। पुलिस ने इस दौरान 5 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि कुछ की पहचान कर ली गई है।
यह अभियान गैस रिफिलिंग के अवैध कारोबार से जुड़े माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह धंधा न सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि जनसुरक्षा के लिए गंभीर खतरा भी बन चुका है।
थानेवार कार्रवाई का ब्यौरा:
फरीदपुर: 5 भरे, 1 खाली सिलेंडर बरामद।
सीबीगंज: 5 भरे, 1 खाली सिलेंडर जब्त।
बारादरी: 5 भरे, 1 खाली सिलेंडर बरामद।
इज्जतनगर: 1 बड़ा सिलेंडर, 1 आरोपी गिरफ्तार।
शीशगढ़: 72 सिलेंडर, 2 आरोपी गिरफ्तार।
नवाबगंज: 13 बड़े सिलेंडर, 1 रिफिलिंग पंप, 1 आरोपी हिरासत में।
कोतवाली: कोई बरामदगी नहीं।
देवरनिया: 30 बड़े, 6 छोटे सिलेंडर, 3 रिफिलिंग पंप जब्त।
फतेहगंज पश्चिमी: 6 सिलेंडर बरामद।
हाफिजगंज: 2 बड़े सिलेंडर, 1 रिफिलिंग पंप जब्त।
प्रेमनगर: 6 सिलेंडर, 6 रिफिलिंग रॉड, 2 तौल मशीनें बरामद; 6 संदिग्धों की पहचान।
पुलिस आंकड़े:
बरामद सिलेंडर: 146,बरामद रेगुलेटर: 12,रिफिलिंग पंप: 6,गिरफ्तारी: 5,संदिग्धों की पहचान: 6
एसएसपी का बयान:
“जनसुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए।”