No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

व्हाट्सएप लिंक खोलते ही सेना के जवान के खाते से उड़ गए 1.35 लाख रुपये…साइबर ठगों ने तीन खातों से निकाली रकम, शिकायत के बाद बैंक ने ट्रांजैक्शन होल्ड किए

No Slide Found In Slider.

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में तैनात 130 साटा रेजीमेंट के एक जवान के साथ साइबर ठगों ने बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दे दिया। जवान के व्हाट्सएप पर आए एक संदिग्ध लिंक को क्लिक करते ही उसके तीनों बैंक खातों से कुल 1 लाख 35 हजार रुपये गायब हो गए। पीड़ित ने कैंट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

एफआईआर के अनुसार विवेगनतन पुत्र स्व. सदायन, निवासी 130 साटा रेजीमेंट, कैंट बरेली ने बताया कि 12 नवंबर सुबह करीब 10 बजे उसके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से संदिग्ध लिंक आया। लिंक ओपन करते ही उसके बैंक खातों से लगातार रकम कटनी शुरू हो गई।

उसके 73,000 रुपये (खाता संख्या: 77776XXXXX),

35,000 रुपये (खाता संख्या: 200434XXXXX)

27,000 रुपये (खाता संख्या: 8807032XXXXX)निकाल लिए गए। कुल राशि 1,35,000 रुपये खातों से कट गई। साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत, बैंक ने रकम होल्ड की

घटना के तुरंत बाद जवान ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत संख्या 331102501395793 दर्ज कराई, जिसके आधार पर बैंक ने संदिग्ध ट्रांजैक्शन को होल्ड कर दिया है। पीड़ित ने लिंक भेजने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। साइबर क्राइम सेल को सूचना देकर जांच शुरू कर दी गई है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button