No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

बरेली: महिला का अपहरण कर रेप की कोशिश

पति और भाजपा नेता समेत चार के खिलाफ एफआईआर, वायरल ऑडियो के बाद हरकत में आई पुलिस

No Slide Found In Slider.

बरेली (फरीदपुर)। घरेलू विवाद में मायके रह रही एक महिला को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति अरविंद यादव और भारतीय जनता युवा मोर्चा के फरीदपुर मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव समेत चार लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर चारों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पति, भाजपा नेता और दो अन्य पर आरोप

महिला ने बताया कि उसकी शादी ग्राम केरवा निवासी अरविंद यादव से हुई थी। ससुराल में दहेज उत्पीड़न के चलते वह मायके में रह रही थी। इज्जतनगर थाने में पहले से ही उसने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

1 जून को वह अपनी स्कूटी सर्विस कराने इज्जतनगर से निकली थी। फरीदपुर के मंदिर रोड पर पति अरविंद यादव, भाजपा नेता प्रदीप यादव और दो अन्य लोग कार से आए और जबरन उसे गाड़ी में खींचकर बैठा लिया।

पांच घंटे तक कार में रखा बंधक

पीड़िता के मुताबिक उसे करीब पांच घंटे तक कार में बंधक बनाकर घुमाया गया। इस दौरान आरोपियों ने दुष्कर्म की कोशिश की और केस वापस लेने का दबाव बनाया। महिला ने बताया कि विरोध करने पर उसे गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

ऑडियो वायरल होने पर दर्ज हुआ मुकदमा

महिला ने फरीदपुर थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया। बाद में प्रदीप यादव का धमकी भरा ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने संज्ञान लिया और मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

गुरुवार देर रात फरीदपुर थाने में अरविंद यादव, भाजपा नेता प्रदीप यादव और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण, बलात्कार का प्रयास, बंधक बनाना, गाली-गलौज और धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

भाजपा नेता पहले भी विवादों में रहा

प्रदीप यादव का नाम पहले भी विवादों में आ चुका है। 2022 में उस पर एक गरीब की झोपड़ी पर बुलडोजर चलवाने का आरोप लगा था। तब भी पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वह सत्ता का दुरुपयोग कर लोगों को डराता है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button