No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

IVRI दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू का ऐतिहासिक आगमन

576 शोधार्थियों को मिली उपाधियाँ, 8 मेधावियों को राष्ट्रपति ने स्वयं किया सम्मानित

No Slide Found In Slider.

बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के 11वें दीक्षांत समारोह में सोमवार को देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया। राष्ट्रपति सुबह 9:50 बजे वायुसेना के विमान से त्रिशूल एयरबेस पर पहुंचीं, जहां उनका स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया।

8 मेधावियों को राष्ट्रपति ने अपने हाथों से दिए पदक

दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू ने स्नातक, परास्नातक व डॉक्टरेट स्तर के 8 मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए।

इन विद्यार्थियों में शामिल रहे –स्नातक: डॉ. तान्या चौधरी, डॉ. अतुल प्रताप सिंह

मास्टर डिग्री: डॉ. नवजोत सिंह ठाकुर, डॉ. सेलस सीएम, डॉ. खुशबू चौधरी

डॉक्टरेट: डॉ. राज कुमार पटेल, डॉ. मेघा शर्मा, डॉ. अमिता बानू

कुल 576 शोधार्थियों को मिली उपाधियाँ

समारोह में बीवीएससी एंड एएच के 41, एमवीएससी के 328 और पीएचडी के 207 छात्रों सहित कुल 576 विद्यार्थियों को डिग्रियाँ प्रदान की गईं।

कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों के लिए विशेष ड्रेस कोड निर्धारित किया गया था। छात्र सफेद कुर्ता-पायजामा व छात्राएं लाल बॉर्डर की सफेद साड़ी में शामिल हुईं।

सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतज़ाम

राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व रही।

1200 पुलिसकर्मी तैनात

5 एसपी, 9 एएसपी, 18 सीओ, 55 इंस्पेक्टर, 250 दरोगा

700 पुरुष सिपाही, 300 महिला सिपाही, 4 कंपनी PAC

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

बनाए गए 4 सेफ हाउस

प्रशासन ने राष्ट्रपति की सुरक्षा हेतु चार स्थानों को सेफ हाउस घोषित किया दो निजी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और IVRI परिसर। सभी स्थानों पर चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ अलर्ट पर रहे। काफिले में दो ALS एम्बुलेंस भी शामिल रहीं।

सड़कों पर लगा रहा डायवर्जन

सुबह 4 बजे से शाम 4 बजे तक शहर में कई मार्गों पर डायवर्जन व्यवस्था लागू रही। मुख्य मार्गों को बैरिकेडिंग कर सील किया गया और चौराहों को फूलों से सजाया गया।

अफसरों की मौजूदगी में ब्रीफिंग

कार्यक्रम से पूर्व IVRI ऑडिटोरियम में ADG सुरक्षा रघुबीर लाल, बरेली जोन के ADG रमित शर्मा, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, DIG अजय साहनी, DM अविनाश सिंह, SSP अनुराग आर्य सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस बल को सुरक्षा प्रोटोकॉल की ब्रीफिंग दी।

यह समारोह बरेली के इतिहास के सुनहरे पृष्ठों में दर्ज हो गया है। राष्ट्रपति का यह दौरा शहर के लिए गौरव का विषय बना।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button