No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

वर्ष 2009 के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को मिलेगा द्वितीय एसीपी का लाभ, DPRO ने दिए निर्देश

No Slide Found In Slider.

बरेली। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, बरेली के बैनर तले बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष श्री रामलाल कश्यप के नेतृत्व में जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) कमल किशोर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए वर्ष 2009 के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को द्वितीय एसीपी (वित्तीय लाभ) दिए जाने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर वार्ता की।

संघ के जिला अध्यक्ष रामलाल कश्यप ने बताया कि बरेली जनपद में सफाई कर्मचारियों को वेतन सहित सभी देयों का समय पर भुगतान DPRO महोदय के कुशल नेतृत्व में सुनिश्चित हो रहा है, किंतु कुछेक कर्मचारी अब भी कुछ लाभों से वंचित हैं।

संघ की प्रमुख मांगें थीं:

1. वर्ष 2009 के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को जुलाई माह से द्वितीय एसीपी का लाभ दिया जाए।

2. सभी सफाई कर्मचारियों की ज्येष्ठता सूची शीघ्र जारी की जाए।

3. विकलांग सफाई कर्मचारियों को शासनादेशानुसार विकलांग भत्ता दिया जाए।

वार्ता के दौरान DPRO कमल किशोर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बिल बाबू श्री दीपक सक्सेना और सहायक श्री सुनील कुमार को निर्देश दिए कि:जुलाई माह में वर्ष 2009 के पात्र कर्मचारियों को द्वितीय एसीपी का लाभ प्रदान किया जाए। तीन दिन के भीतर ज्येष्ठता सूची तैयार कर जारी की जाए।

सभी पात्र विकलांग कर्मचारियों को विकलांग भत्ता तत्काल प्रभाव से दिया जाए। संघ ने जिला पंचायत राज अधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें “साफ नियत, साफ नीयम, साफ समाधान” नीति का प्रतीक बताया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:

मंडल अध्यक्ष रविंद्र कश्यप, जिला महामंत्री महेश चंद्र वाल्मीकि, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रनवीर सिंह पटेल, संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह कोली, जिला ऑडिटर ओमप्रकाश गंगवार, उपाध्यक्ष सर्वेश मौर्य, मिस्रयार खान, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद शर्मा, हेतराम राजपूत, अजीत यादव, राजपाल वर्मा, राहुल देव वाल्मीकि, राकेश वाल्मीकि, सूरज वाल्मीकि, संतोषी देवी, शिवानी आदि। संघ ने चेताया कि यदि मांगों का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ, तो कर्मचारी आंदोलन को विवश होंगे।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button