No Slide Found In Slider.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशबरेली

डिम्पल यादव पर अभद्र टिप्पणी से भड़की सपा महिला सभा

No Slide Found In Slider.

देवरनिया। समाजवादी पार्टी की सांसद डिम्पल यादव पर एक मौलाना द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से समाजवादी महिला सभा का आक्रोश भड़क उठा है। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मंगलवार को महिला सभा की पदाधिकारी सड़कों पर उतरीं और विरोध प्रदर्शन कर आरोपी मौलाना पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

जिलाध्यक्ष स्मिता यादव के नेतृत्व में महिला पदाधिकारियों ने एसपी सिटी मनुष्य पारिक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की गई। महिला सभा की जिलाध्यक्ष स्मिता यादव ने दो टूक कहा, “हमारी पार्टी महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगी। महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

ज्ञापन सौंपने वालों में ये रहीं प्रमुख महिलाएं:

स्मिता यादव, जिलाध्यक्ष, समाजवादी महिला सभा

सुनीता यादव, पल्लवी सक्सेना,उषा यादव,बीना गौतम,शब्बो खान,हुरिया,शाहीन खान,पुष्पा मौर्य,गुड़िया,शशि चंद्र

समेत कई अन्य महिला सदस्य मौजूद रहीं।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button