No Slide Found In Slider.
बरेली

चौबारी में किसान के घर लाखों की चोरी, आठ तोला सोना और नकदी लेकर फरार हुए चोर

No Slide Found In Slider.

चौबारी में किसान के घर लाखों की चोरी, आठ तोला सोना और नकदी लेकर फरार हुए चोर

घर में सोता रहा परिवार, चोरों ने अलमारी तोड़कर पार किए जेवर और साढ़े तीन लाख रुपये

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के चौबारी गांव में किसानों के घरों को निशाना बनाने वाले चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घर की छत और कमरों में परिवार के सात लोग सोते रहे, लेकिन शातिर चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस अब यह समझने में जुटी है कि आखिर चोर घर में दाखिल कैसे हुए।

चौबारी निवासी किसान मुनेंद्र पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह खेती और डेयरी का कार्य करते हैं। उनके पास कंबाइन समेत कई बड़े कृषि यंत्र हैं, जो घर के बाहर खड़े रहते हैं। पांच जून की रात परिवार के सभी सदस्य देर रात तक जाग रहे थे। इसके बाद मुनेंद्र पाल और उनके दोनों बेटे मकान की दूसरी मंजिल की छत पर सोने चले गए।

वहीं नीचे बने कमरे में उनका बेटा शरद अपनी पत्नी के साथ सो रहा था। उसी कमरे के बराबर स्थित दूसरे कमरे में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने स्टील की अलमारी का ताला तोड़कर करीब आठ तोला सोना और लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। हैरानी की बात यह रही कि चोरी के दौरान किसी भी सदस्य को भनक तक नहीं लगी।

सुबह जब परिवार के लोग जागे तो कमरे का सामान बिखरा मिला और अलमारी टूटी हुई थी। इसके बाद चोरी की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए चोरों की तलाश के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

डकैती की अफवाह से मचा हड़कंप

घटना के बाद क्षेत्र में डकैती की अफवाह तेजी से फैल गई, जिससे पुलिस प्रशासन में भी हलचल मच गई। हालांकि मौके पर पहुंचकर जांच करने पर पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह डकैती नहीं बल्कि चोरी की घटना है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button