उत्तरप्रदेशबरेली
नवरात्र में महिला शक्ति को मिला संबल…राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने किया मिशन शक्ति फेज-5 का शुभारंभ

बरेली। शारदीय नवरात्र के दिन मंगलवार को विकासखंड विथरी चैनपुर में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने मिशन शक्ति – सशक्त नारी, स्वस्थ नारी अभियान का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने महिलाओं से सीधा संवाद किया और भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या की स्थिति में महिला आयोग हर कदम पर उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में उनके अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमारी ने विकासखंड परिसर में पौधारोपण कर नारी शक्ति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, बाल विकास खंड अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।