मैक्स हॉस्पिटल का विस्तार, बरेली में शुरू हुई एडवांस ब्लड डिसऑर्डर्स और बीएमटी ओपीडी

बरेली। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज, ने गुरुवार को बरेली के गुरुनानक हॉस्पिटल में ब्लड डिसऑर्डर्स और बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन (BMT) के लिए अपनी एक्सक्लूसिव ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की।
यह पहल बरेली और आसपास के उन मरीजों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है जिन्हें अब ब्लड कैंसर और गंभीर ब्लड डिज़ीज़ के इलाज के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा।
हर महीने उपलब्ध रहेंगे डॉ. सत्येन्द्र कटेवा
नई ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज के हीमेटो-ऑन्कोलॉजी एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांट, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग के डायरेक्टर डॉ. सत्येन्द्र कटेवा की मौजूदगी में हुआ।
अब डॉ. कटेवा हर महीने के दूसरे बुधवार को दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक गुरुनानक हॉस्पिटल, बरेली में प्राइमरी कंसल्टेशन और फॉलो-अप के लिए मरीजों से मिलेंगे।
“समय पर पहचान से बढ़ती है जीवन बचाने की संभावना”
लॉन्च के मौके पर डॉ. सत्येन्द्र कटेवा ने कहा“ब्लड कैंसर जैसे ल्यूकीमिया, लिम्फोमा और मायलोमा के मामलों में समय पर पहचान बेहद जरूरी है। लगातार थकान, बिना वजह बुखार या ब्लड रिपोर्ट में असामान्य परिणाम जैसे लक्षण गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं। अगर बच्चों में कैंसर की पहचान जल्दी हो और उन्हें सही इलाज मिले, तो 70 प्रतिशत तक मामलों में इलाज संभव है।” उन्होंने बताया कि इम्यूनोथेरेपी, कार-टी सेल थेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी एडवांस तकनीकों ने अब मरीजों के रिकवरी रिजल्ट्स को पहले से कहीं बेहतर बना दिया है।
मरीजों को नहीं करनी पड़ेगी लंबी यात्रा
डॉ. कटेवा ने आगे कहा “कम हीमोग्लोबिन, प्लेटलेट्स की कमी, थैलेसीमिया, एप्लास्टिक एनीमिया, हीमोफीलिया और अन्य ब्लीडिंग डिसऑर्डर्स जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को अब दिल्ली जाने की जरूरत नहीं। बरेली में ही अब विशेषज्ञ परामर्श और प्रारंभिक जांच की सुविधा मिल सकेगी।”
बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ा कदम
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज, की यह पहल उसकी पेशेंट-सेंट्रिक सोच और देशभर में एडवांस हेल्थकेयर पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विश्वस्तरीय सुविधाओं, अनुभवी डॉक्टर्स, नर्सिंग टीम और आईसीयू बैकअप के साथ, यह हॉस्पिटल ब्लड डिसऑर्डर्स और कैंसर के मरीजों के लिए क्वालिटी केयर और बेहतर जीवन की नई उम्मीद बनकर उभर रहा है।






