No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

पंचायत चुनाव: तीन ट्रकों से 1.04 करोड़ मतपत्र लाए जा रहे बरेली, गल्ला मंडी में बनाया डबल लॉक… अभेद सुरक्षा

No Slide Found In Slider.

बरेली।अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव के लिए 1.04 करोड़ मतपत्र दिल्ली से बुधवार को बरेली जिले में आ जाएंगे। इन्हें सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन ने डेलापीर स्थित गल्ला मंडी के गोदाम नंबर एक को डबल लॉक बनाया है। यहां की सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य की जा रही है। 24 घंटे के लिए एक गारद पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

आवश्यक सुरक्षा उपकरण भी लगाए गए हैं। गोदाम नंबर एक में और आसपास कुल पांच सीसी कैमरे लगाए गए हैं। यह कैमरे एनवीआर (नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर) हैं, इन्हें वाईफाई से भी जोड़ा गया है। इन्हें ऑनलाइन कनेक्टिविटी दी गई है। डीएम से लेकर अन्य संबंधित अधिकारी एप के माध्यम से आईडी-पासवर्ड का प्रयोग कर डबल लॉक की संपूर्ण गतिविधि को देख सकेंगे।

20 दिसंबर को प्रभारी अधिकारी (मतपत्र)/बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में मतपत्र लेने के लिए 52 लोगों की टीम दिल्ली गई, जो बुधवार को तीन ट्रकों से 1.04 करोड़ मतपत्र लेकर जिले में लौट रही है। इसमें प्रधान, बीडीसी, सदस्य जिला एवं ग्राम पंचायत पदों के लिए मतपत्र शामिल हैं। यह सभी मतपत्र वरिष्ठ कोषाधिकारी की मौजूदगी में गल्ला मंडी में बनाए गए डबल लॉक में रखे जाएंगे। इन पदों पर होना है पंचायत चुनाव

पद संख्या

प्रधान 1188

सदस्य ग्रापं 14,856

बीडीसी 1460

सदस्य जिपं 60

विभिन्न रंगों के मंगाए गए हैं मतपत्र 

दिल्ली से आ रहे मतपत्र पंचायत के पदों के अनुसार विभिन्न रंग के हैं। सफेद रंग का मतपत्र ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए है, जबकि प्रधान पद के लिए मतपत्र हरे रंग का है। बीडीसी पद के लिए नीला और सदस्य जिला पंचायत पद के लिए गुलाबी है। यह मतपत्र चार से 45 चिह्न वाले मंगाए गए हैं। खास यह है कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए 10.55 लाख मतपत्र कम मंगाए गए हैं।

इस बार 13.28 लाख अधिक मतपत्रों से होगा मतदान

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार 13.28 लाख मतपत्र अधिक प्रयोग किए जा रहे हैं। पिछले चुनाव में कुल 91.22 लाख मतपत्रों से मतदान कराया गया था। लेकिन, इस बार मतदाताओं की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। वर्ष 2021 के चुनाव में जिले में 23,38,753 मतदाता थे, जबकि इस बार 24 लाख से अधिक वोटर हैं।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button