No Slide Found In Slider.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशबरेली

New Year Party में हंगामा: सोबती होटल में पुलिस पर हमला, गला दबाने की कोशिश; FIR दर्ज

No Slide Found In Slider.

बरेली। सोबती कांटिनेंटल में नववर्ष के कार्यक्रम को लेकर आधी रात के बाद भी तेज आवाज में डीजे बज रहा था और लोगों को शराब पिलाई जा रही थी। सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने जब रोकने का प्रयास किया तो मैनेजर समेत कई लोगों ने पुलिस के साथ मारपीट की। मामले में बारादरी थाने में आरोपितों के विरुद्ध तीन लोगों को नामजद करते हुए सात के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी गई है।
रोहिलखंड चौकी इंचार्ज मनीष भारद्वाज ने बताया कि, बुधवार रात करीब तीन बजे सूचना मिली कि सोबती कांटिनेंटल में न्यू ईयर पार्टी में तेज आवाज में डीजे बज रहा है और शराब पिलाई जा रही है। सूचना पर उन्होंने दारोगा सौरव तोमर व हेड कांस्टेबल साविर अली को भेजा। वहां जाकर इन्होंने डीजे और शराब बंद करने को कहा तो होटल मैनेजर मसी आलम, पवनेश कुमार, राघव कपूर व कुछ अज्ञात लोग बहस करने लगे और धमकी देने लगे। कहा कि वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते । विवाद की सूचना मिली तो चौकी इंचार्ज चीता पर तैनात हेड कांस्टेबल धनवीर सिंह व कांस्टेबल नवीन कुमार के साथ मौके पर पहुंचे।

आरोप है कि वहां जाकर देखा तो मसी आलम, पवनेश कुमार, राघव कपूर व चार अज्ञात व्यक्ति साबिर अली के साथ मारपीट कर रहे थे। जान से मारने की नियत से गला दबा रहे थे। इसके अलावा दो अन्य व्यक्ति दारोगा सौरव तोमर के साथ गाली गाली गलौच व मारपीट कर रहे थे। किसी तरह से पुलिस ने सभी को अलग किया और मामले में आरोपितों के विरुद्ध प्रार्थना की पंजीकृत कराई है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button