No Slide Found In Slider.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशबरेली

इन्वर्टिस विवि के दीक्षा समारोह में सितारों की चमक, सुष्मिता सेन और संजय मिश्रा को मानद डॉक्टरेट

No Slide Found In Slider.

बरेली। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में शनिवार को 12वां दीक्षा समारोह पूरे शैक्षणिक गरिमा और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर जहां हजारों छात्र-छात्राओं को उनकी वर्षों की मेहनत का प्रतिफल स्वरूप डिग्रियां प्रदान की गईं, वहीं बॉलीवुड की दो दिग्गज हस्तियों पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन और प्रसिद्ध अभिनेता संजय मिश्रा को कला और समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया।

सुष्मिता सेन को महिला सशक्तिकरण की मिसाल के लिए सम्मान

समारोह के दौरान मंच से परिचय कराते हुए बताया गया कि सुष्मिता सेन को भारत की पहली मिस यूनिवर्स बनने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की मजबूत आवाज बनने के लिए यह सम्मान दिया गया। उन्होंने वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन किया और समाज में महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनीं।

अभिनय की अनूठी शैली के लिए संजय मिश्रा को डॉक्टरेट

वहीं अभिनेता संजय मिश्रा को भारतीय सिनेमा में अपनी अनूठी अभिनय शैली, सशक्त संवाद अदायगी और जीवंत किरदारों के माध्यम से सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मानद डॉक्टरेट से नवाजा गया। समारोह में मौजूद विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से दोनों कलाकारों का स्वागत किया।

हजारों विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

दीक्षा समारोह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. उमेश गौतम और प्रतिकुलाधिपति पार्थ गौतम के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अंतर्गत स्नातक, परास्नातक और पीएचडी के सफल छात्र-छात्राओं को मंच से डिग्रियां वितरित की गईं। अपने पसंदीदा कलाकारों के सान्निध्य में डिग्री प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

नवजोत सिंह सिद्धू नहीं हो सके शामिल

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू फ्लाइट में देरी के कारण दोपहर तक समारोह में नहीं पहुंच सके।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button